फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Arrangements will be made in the harvesting affected areas

कटान प्रभावित क्षेत्रों में किए जाएंगे इंतजाम

Sun, 24 Oct 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Arrangements will be made in the harvesting affected areas
बलरामपुर। कटान प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ितों को सरकार की तरफ से मदद मुहैया कराई जाएगी। यह आश्वासन एडीएम राम अभिलाष ने रविवार को सदर तहसील क्षेत्र के राप्ती नदी के कटान प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए पीड़ितों को दिया।
विज्ञापन

सदर तहसील के कल्याणपुर सहित कई अन्य स्थानों पर राप्ती नदी कटान कर रही है। डीएम श्रुति के निर्देश पर रविवार को एडीएम ने सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर एवं आपदा सलाहकार सचिन मदान के साथ कटान प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में कटान रोकने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। कटान पीड़ितों को सरकार की तरफ से हर संभव सहायता दिलाए जाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि जिले के दर्जनों गांव राप्ती नदी की कटान की जद में हैं। कटान की वजह से प्रतिवर्ष सैकड़ों हेक्टेअर खेत व किसानों का जमीन तथा मकान राप्ती नदी की धारा में विलीन हो जाती है। कटान से प्रभावित पीड़ित पलायन करने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed