फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Arif Anwar Hashmi's property worth Rs 115.87 crores confiscated

Balrampur News: आरिफ अनवर हाशमी की कुर्क हो चुकी 115.87 करोड़ की संपत्ति

Thu, 11 Jul 2024 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 11 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Arif Anwar Hashmi's property worth Rs 115.87 crores confiscated
आरिफ अनवर हाशमी।
बलरामपुर। ईडी ने मनी लांड्रिंग केस में सादुल्लाहनगर के पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी पर शिकंजा कस दिया है। जिले के माफिया की टाॅप टेन सूची में शामिल पूर्व विधायक पर 32 मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन अब तक पूर्व विधायक की 115.87 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुका है। ईडी की ताजा कार्रवाई के बाद इसको लेकर कवायद तेज हो गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

सादुल्लाहनगर थाने के अहिरौली निवासी आरिफ अनवर हाशमी वर्ष 2007 से 2012 तक सादुल्लाहनगर विधानसभा से सपा विधायक रहे। इसके बाद 2012 से 2017 तक उतरौला से सपा के विधायक थे। वर्तमान में भी वह सपा से जुड़े हैं। पूर्व विधायक पर 32 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से अधिकांश मामले जमीन पर कब्जे के हैं। यही नहीं, बीते वर्ष थाने की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद वर्ष 2023 में आरिफ अनवर हाशमी की उतरौला, सादुल्लाहनगर व लखनऊ में 115 करोड़ 87 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी।
विज्ञापन

अप्रैल 2024 में तत्कालीन एसपी केशव कुमार ने पूर्व विधायक को जिला स्तर पर माफिया के रूप में चिह्नित करते हुए उनकी संपत्तियों की जांच कराने की संस्तुति की थी। बैंक खातों में जमा धनराशि, मकान, जमीन व वाहनों आदि की खरीद-फरोख्त की जांच के लिए भी लिखापढ़ी की गई थी। अब इस मामले में ईडी की सक्रियता के बाद एक बार फिर फाइलें खंगाली जा रही हैं। हालांकि इस मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। सिर्फ इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि यहां से रिपोर्ट भेजी गई थी, आगे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त 2023 में सादुल्लाहनगर पुलिस ने पूर्व विधायक के लखनऊ के सरोजनीनगर के पुराना किला में अलायाह एवन्यू स्थित फ्लैट नंबर 306 को कुर्क किया था। 1580 वर्गफीट के इस फ्लैट की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई थी। जून 2023 में प्रशासन ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे सरकारी जमीन हड़पने के मामले में पूर्व विधायक की एक करोड़ पांच लाख की संपत्ति कुर्क की थी। इससे पहले 2022 में पूर्व विधायक की अलाउद्दीनपुर, सादुल्लाहनगर व ऐदहा स्थित पांच करोड़ 11 लाख रुपये की कुल आठ जमीनें कुर्क कर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed