फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Arbitrariness of banks is ruining the dreams of youth

Balrampur News: बैंकों की मनमानी, युवाओं के सपनों पर फेर रहे पानी

Fri, 15 Nov 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 15 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness of banks is ruining the dreams of youth
बलरामपुर। स्वरोजगार की चाहत रखने वाले युवाओं के सपनों पर बैंकों की कार्रवाई पानी फेरने का काम कर रही है। चयनित बेरोजगारों को कारोबार के लिए ऋण नहीं मिल पा रहा है। युवा ऋण पाने के लिए भटक रहे हैं। 18 से 45 वर्ष की आयु के वाले हाईस्कूल अथवा समकक्ष डिग्री वाले युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित है। इससे बेरोजगार युवाओं के सपनों को स्वरोजगार के जरिए संवारा जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से वित्तीय वर्ष 2024-25 में पांच करोड़ 43 लाख 60 हजार का ऋण दिलाने के लिए 70 लाभार्थियों के चयन का लक्ष्य है। उद्योग विभाग में अक्तूबर तक सात करोड़ रुपये का ऋण पाने के लिए 69 युवक-युवतियों ने आवेदन किया है। बैंकों ने दो करोड़ 30 लाख 52 हजार रुपये का ऋण देने के लिए सिर्फ 26 आवेदन स्वीकृत किए हैं। बैंकों ने अब तक सिर्फ 15 युवाओं को कारोबार के लिए एक करोड़ 56 लाख रुपये का ऋण दिया है।
विज्ञापन

वहीं, बिना किसी कारण के दो करोड़ 50 लाख 98 हजार रुपये ऋण वाले 26 युवाओं का आवेदन निरस्त कर दिया गया है। बैंकों में दो करोड़ 30 लाख रुपये ऋण वाले 21 आवेदन लंबित हैं। इसके साथ ही 11 युवाओं की फाइल पास करके ऋण देने की तैयारी है। इन युवाओं को शीघ्र ही कोरोबार के लिए 89 लाख 52 हजार का ऋण दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य श्रेणी के युवाओं को परियोजना लागत का 10 व अनुसूचति जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन को परियोजना लागत का पांच फीसदी अंशदान देना पड़ेगा। दो साल तक कारोबार करने के बाद लाभार्थियों को एक करोड़ 35 लाख 90 हजार रुपये की मार्जिन मनी वापस की जाएगी। (संवाद)

ऋण के लिए काट रहे चक्कर
संदीप गुप्त, रवि कुमार, रुकमणि मिश्रा, मंगेश कुमार व दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बैंकों में कारोबार करने के लिए ऋण लेने को आवेदन किया था। अभी तक बैंकों से ऋण नहीं मिला है। ऋण पाने की आस में बैंक का चक्कर काट रहे हैं।


बैंकों में खारिज आवेदन की जांच शुरू
बैंकों में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के खारिज आवेदन पत्रों की जांच शुरू करा दी गई है। अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक अमित कुमार राजू को निर्देश दिया गया है कि जो भी फाइल उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय के कार्यालय से आए, उसमें शीघ्र ऋण दिलाने का प्रयास करें।
-पवन अग्रवाल, जिलाधिकारी


किस बैंक में कितने आवेदन स्वीकृत

बैंक का नाम -आवेदन -स्वीकृति
बैंक ऑफ बड़ौदा - 09 -03
बैंक ऑफ इंडिया -03 -01
बैंक ऑफ महाराष्ट्रा -01 -00
केनरा बैंक -03 -01
इंडियन बैंक -15 -06
इंडियन ओवरसीज बैंक -01 -01
पंजाब एंड सिंध बैंक -01 -01
पंजाब नेशनल बैंक -17 -09
प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक -12 -04
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया -05 -00
युनियन बैंक ऑफ इंडिया -02 -00
--------------------------------------------------------------------
योग -69 -26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed