फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Approaches to bridges are collapsing, department remains a mute spectator

Balrampur News: धंस रहे पुलों के अप्रोच, मूकदर्शक बना विभाग

Sun, 29 Sep 2024 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Approaches to bridges are collapsing, department remains a mute spectator
बलरामपुर के धुतकहवा जाने वाले मार्ग पर पुल के पास धंसी अप्रोच मार्ग की मिट्टी।-संवाद
जरवा (बलरामपुर)। क्षेत्र के अधिकतर पुलों के अप्रोच मार्ग धंस गए हैं। अप्रोच क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मानकविहीन अप्रोच बनाने का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। गड्ढों में फंसकर आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं। कार्रवाई न होने से जिम्मेदार बेफिक्र हैं।
विज्ञापन

खिसक गई मिट्टी, बंद हुआ आवागमन
तुलसीपुर-बघेलखंड मार्ग से बनगाई गांव जाने वाली सड़क पर रहमरवा गांव के पास बने पुल के अप्रोच की मिट्टी खिसक गई है। त्रिलोकपुर निवासी सुरेश यादव ने बताया कि मिट्टी खिसकने से ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। सड़क पर इस समय केवल दो पहिया वाहन ही चल रहे हैं। रात में अंधेरे होने पर दो पहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन


धंस गया अप्रोच, आवागमन में परेशानी
धुतकहवा जाने वाले मार्ग पर स्थित पुल के अप्रोच की मिट्टी पूरी तरह से धंस गई है। इसके चलते वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। एक कोने से किसी तरह बाइक सवार या पैदल यात्री आवागमन करते हैं। राहगीर पप्पू, संतोष व राजेंद्र आदि ने बताया कि पुल का अप्रोच धंसने से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना का लगा रहता है डर
तुलसीपुर से बघेलखंड पीडब्ल्यूडी मार्ग पर नरयनापुर चौराहे के पास पुल के नीचे की मिट्टी खिसक गई है। इससे दुर्घटना होने का डर लगा रहता है। एक सप्ताह के भीतर कई बाइक सवार हादसे का शिकार हो चुके हैं। राहगीर शकील व राजेंद्र ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है। राहगीरों को रास्ता नहीं दिखाई न पड़ने से गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed