{"_id":"65dcce4d03d4ea38dc08ec64","slug":"appointment-letters-given-to-25-youth-in-employment-fair-balrampur-news-c-99-1-brp1003-107267-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रोजगार मेले में 25 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रोजगार मेले में 25 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र
Mon, 26 Feb 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के सदर ब्लाॅक में रोजगार के लिए पंजीकरण करते युवा
बलरामपुर। कौशल विकास मिशन की तरफ से सदर ब्लाॅक परिसर में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें नौ निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। जिसके जरिए सुपरवाईजर, मैनेजर व हेल्पर आदि पदों पर 108 युवाओं को चयनित किया गया। मौके पर कंपनी की तरफ से सिर्फ 25 को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। अन्य चयनित युवाओं को कंपनी की तरफ से फोन किए जाने पर साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने की बात कही गई।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत बलरामपुर ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर ने किया। उन्होंने कौशल विकास मिशन योजना के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए युवाओं से कौशल आधारित रोजगार से जुड़ने की प्रेरणा दी। मिशन के जिला प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि मेले में रोजगार के लिए 151 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। साक्षात्कार के बाद 108 का चयन किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी गोंडा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार शुक्ल, बीडीओ अनूप कुमार सिंह, संयुक्त बीडीओ संतोष कुमार श्रीवास्तव, एडीओ यशवंत कुमार पांडेय, महेंद्र पाल सिंह, रिचा श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यम कुमार शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।