फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Apply to take advantage of government schemes

Balrampur News: सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए करें आवेदन

Fri, 04 Aug 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 04 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Apply to take advantage of government schemes
गौरा चौराहा (बलरामपुर) । सुशासन सप्ताह के तहत शुक्रवार को गैसड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत झौव्वा व चिवटिहवा पंचायत भवन में चौपाल लगाया गया। खंड विकास अधिकारी अवनींद्र कुमार पांडेय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश सचिव को दिया। बताया कि चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करना और योजनाओं का लाभ दिलाना है। पंचायत सचिव प्रमोद गुप्ता व सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि गांव के पात्र व्यक्ति पीएम आवास, शौचालय, राशन कार्ड व मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्रता की जांच करके सभी को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस अवसर पर इरफान अंसारी, अनूप पाल सिंह, अजय कुमार, इम्तियाज खान, अतुल पाल सिंह, गोपाल, मनगाठू, पल्टू प्रसाद, सावित्री, बरसाती व सलीम सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed