फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Apply for State Teacher Award by 15th

Balrampur News: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 15 तक करें आवेदन

Fri, 27 Sep 2024 04:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:19 PM IST
विज्ञापन
Apply for State Teacher Award by 15th
बलरामपुर। राज्य अध्यापक एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए शिक्षकों को 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शिक्षकों से प्राप्त आवेदन पत्र व अभिलेखों का जनपद, मंडल व निदेशालय स्तर पर सत्यापन होने के बाद पुरस्कार के लिए पात्र शिक्षकों का चयन राज्य स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त स्ववित्त पोषित विद्यालयों के शिक्षक मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुरस्कार के लिए शिक्षकों को अपने समस्त अभिलेख व उत्कृष्ट शिक्षण कार्याें का विवरण आवेदन पत्र के साथ ऑनलाइन अपलोड करना होगा। साथ ही अपने उत्कृष्ट शिक्षण कार्यों के संबंध में पांच मिनट का वीडियो भी अपलोड करना होगा। 16 से 30 अक्तूबर तक जनपदीय चयन समिति सभी आवेदनों का परीक्षण व स्थलीय सत्यापन कर पात्र अध्यापकों का चयन करके मंडलीय समिति को प्रस्ताव ऑनलाइन प्रेषित करेगी। 31 अक्तूबर से 14 नवंबर तक मंडलीय चयन समिति पात्र अध्यापकों का चयन करके निदेशालय स्तरीय समिति को ऑनलाइन प्रस्ताव प्रेषित करेगी। इसके बाद 15 से 29 नवंबर तक निदेशालय स्तरीय चयन समिति पात्र शिक्षकों का प्रस्ताव राज्य चयन समिति को ऑनलाइन प्रेषित करेगी। 30 नवंबर से 13 दिसंबर तक राज्य स्तरीय समिति द्वारा पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed