{"_id":"63a3440da376fe5490583003","slug":"applications-rejected-without-valid-reason-will-be-investigated-balrampur-news-lko66300053","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बिना वैध कारण के अस्वीकृत आवेदनों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बिना वैध कारण के अस्वीकृत आवेदनों की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में बैंक के स्तर से बड़ी संख्या में आवेदन पत्रों को अस्वीकृत करने की जांच शुरू हो गई है। लीड बैंक मैनेजर व उपायुक्त उद्योग को अस्वीकृत आवेदन पत्रों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा की यदि आवेदन पत्र बिना किसी वैध कारण के अस्वीकृत किए गए हैं तो संबंधित बैंकों को नोटिस जारी करें। डीएम ने स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना में प्रगति की समीक्षा की।
डीएम ने बताया कि एमएसएमई पॉलिसी के तहत चार करोड़ रुपये तक की इकाई लगाने वाले उद्यमियों को 25 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। वहीं, लघु उद्योग के लिए 20 प्रतिशत और मध्यम के लिए ये सीमा 15 प्रतिशत रहेगी।
विज्ञापन
बैठक में उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय, लीड बैंक मैनेजर आदित्य रंजन, सहायक प्रबंधक उद्योग अखिलेश सिंह, वरिष्ठ सहायक उद्योग विभाग अनिल कुमार मौजूद रहे।