फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Application for the fourth phase of RTE from today

Balrampur News: आरटीई के चौथे चरण के लिए आवेदन आज से

Mon, 31 Jul 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 31 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Application for the fourth phase of RTE from today
बलरामपुर। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए चौथे चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू होगी। अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए अभिभावक दस अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित बच्चों के लिए 21 अगस्त को लॉटरी निकाली जाएगी। पिछले तीन चरणों में जिले के 98 बच्चों का निशुल्क एडमिशन निजी स्कूलों में कराया जा चुका है।
विज्ञापन


आरटीई के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर अलाभित श्रेणी के बच्चों का मुफ्त एडमिशन कराया जाता है। चौथे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक अगस्त से प्रारंभ हो जाएगी। जिला समन्वयक निरंकार पांडेय ने बताया कि आवेदन के बाद 11 से 19 अगस्त तक बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आवेदनों का सत्यापन कर उन्हें लॉक किया जाएगा। 21 अगस्त को लाॅटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा। इसके बाद 31 अगस्त से पहले चयनित बच्चों का एडमिशन संबंधित निजी स्कूलों में करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि अलाभित श्रेणी के अभिभावकों से पोर्टल पर बढ़चढ़ कर आवेदन करने की अपील की गई है। ताकि सभी सीटों पर बच्चों का चयन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed