फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Application deadline extended for the National Means-cum-Merit Scholarship Examination

Balrampur News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी

Fri, 18 Sep 2026 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Application deadline extended for the National Means-cum-Merit Scholarship Examination
बलरामपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर कर दी गई है। पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा एक नवंबर को जनपद स्तर पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन




जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा सात की परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र होंगे। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को पांच प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है। विद्यार्थी वर्तमान शैक्षिक सत्र 2026-27 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त अथवा स्थानीय निकाय के विद्यालय में कक्षा आठ में अध्ययनरत होना चाहिए। अभिभावक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पंडित दीनदयाल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय और निजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन




जिले के लिए कुल 15,143 छात्रवृत्ति सीटों का कोटा निर्धारित किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को भारत सरकार की तरफ से कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की दर से वार्षिक 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed