फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Appeal to traders to install CCTV camera at shop

व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील

Sun, 13 Dec 2020 08:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Appeal to traders to install CCTV camera at shop
बलरामपुर। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए बड़े प्रतिष्ठान व आभूषण व्यापारी दुकान के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन

बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वाले अथवा बाजार में खरीदारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मोटरसाइकिल पर तीन सवारी व बिना हेलमेट वालों पर कार्रवाई करते हुए भविष्य में बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने सभी थानों में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र के पर्यवेक्षण में सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के बाजार, कस्बा व संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े प्रतिष्ठानों व ज्वैलर्स की दुकानों पर अनिवार्य रूप से दुकान के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील की गई। खरीदारी आदि के उद्देश्य से घूम रहे लोगों से मिल कर मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश दिया गया।

दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी लेकर चलने वाले, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले, संदिग्ध दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को चेक किया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क पहनने तथा बार-बार हाथ धोने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed