फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Anurudh in high school and Samriddh and Amardeep became district toppers in Inter

हाईस्कूल में अनुरुद्ध और इंटर में राम व अमरदीप बने जिला टॉपर

Sat, 23 Jul 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anurudh in high school and Samriddh and Amardeep became district toppers in Inter
बलरामपुर। सीबीएसई 2022 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित हो गया। हाईस्कूल की परीक्षा में सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र अनिरुद्ध पांडेय ने 99.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। इंटरमीडिएट में इसी विद्यालय के छात्र समृद्ध शुक्ला व अमरदीप शुक्ला 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके टॉपर बने हैं। परीक्षाफल घोषित होते ही मेधावी खुशी से झूम उठे। अभिभावकों ने भी खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में विज्ञान वर्ग के छात्रों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

नगर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रधानाचार्य मनमीत बहल ने बताया कि इंटरमीडिएट में कुल 161 परीक्षार्थी में से 24 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। समृद्ध शुक्ला व अमरदीप शुक्ला 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रहे हैं। पुनीत रतन मिश्रा ने 95.8 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान व सदफ खान ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल करके अनिरूद्घ पांडेय न केवल जिला टॉपर बने हैं बल्कि उन्होंने स्कूल के लिए इतिहास भी रच दिया है। अंशिका चौधरी 98 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा अंसार हसन 97.6 व शौर्यवीर शुक्ला ने 97.6 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के निदेशक सुयश आनंद व सुजाता आनंद ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पायनियर पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 65 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। बायो ग्रुप में 93 प्रतिशत अंकों के साथ शिवानी मिश्रा एवं मैथ ग्रुप में अखिल श्रीवास्तव 91.2 अंकों के साथ अव्वल रहे हैं।
इसी तरह हाईस्कूल की परीक्षा में शाश्वत मिश्रा ने 96.2 प्रतिशत के साथ प्रथम, प्रज्ञा सिंह ने 93.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं आकृति मिश्रा ने 92 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया है। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज अस्थाना ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
इंटरमीडिएट में सुशील कुमार जायसवाल 94.8 फीसदी अंक के साथ प्रथम, आकाश शुक्ला ने 91.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा आदित्यराज सिंह ने 91.2 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
हाईस्कूल की परीक्षा में तनु सिंह को 94 प्रतिशत, हर्षिता मिश्रा को 91.8 प्रतिशत एवं आकांक्षा मिश्रा को 91.6 प्रतिशत अंक मिला है। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता मिश्रा ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अमन मिश्रा अव्वल रहे हैं।
शादाब अहमद 93.4 एवं आयुष मिश्रा ने 92.2 अंकों के साथ क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल कयिा। हाईस्कूल की परीक्षा में विजेता सिंह ने 97.1 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, अनुष्का गुप्ता व चिंरजीव मिश्रा ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय एवं श्रेयांस सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया है।
आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा में यशराज गोयल ने 92 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, स्नेहा अग्रवाल ने 90 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय एवं माधुरी वर्मा व काव्या सिंह ने 89 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया है।

इसी तरह हाईस्कूल में आयुष्मान सिंह को 95 एवं शशांक अग्रवाल को 93 प्रतिशत अंक मिला है। एमजे एक्टिविटी स्कूल के प्रबंधक समीर रिजवी ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में वली रजा 93.5 अंक के साथ अव्वल रहे हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में हुसैन हैदर को 94 प्रतिशत अंक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed