{"_id":"64bec1853f89bdaa590a06f4","slug":"answer-sought-from-paxfed-for-incomplete-work-balrampur-news-c-99-1-brp1001-1358-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अधूरा कार्य करने वाली पैक्सफेड से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अधूरा कार्य करने वाली पैक्सफेड से जवाब तलब
Mon, 24 Jul 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीएम अरविंद सिंह।
बलरामपुर। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं परखने के लिए सोमवार को डीएम ने जिला मेमोरियल चिकित्सालय का निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। बिजली पावर हाउस का कार्य अधूरा छोड़कर चली गई संस्था पैक्सफेड से जवाब तलब करने का आदेश प्रभारी सीएमएस को दिया। निरीक्षण में सीएमएस अनुपस्थित मिले। उनके बारे में बताया गया कि वे कोर्ट के सिलसिले में गैर जनपद गए हैं।
पर्चा काउंटर का निरीक्षण करते हुए डीएम अरविंद सिंह ने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए एक ऐसे कर्मचारी की डयूटी लगाई जाय जो मरीजों की मदद करे। ताकि उन्हें इलाज के लिए भटकना न पड़े।
निरीक्षण में तैयार मिले कोविड वार्ड को तत्काल हस्तांतरित कराकर उसे संचालित कराने का आदेश दिया। 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए परिसर में निर्माणाधीन पावर हाउस का काम अधूरा छोड़कर चली गई संस्था पैक्सफेड पर नाराजी जताते हुए उन्होंने संस्था के अधिकारियों को नोटिस देने का निर्देश प्रभारी सीएमएस को दिया। डीएम ने प्लास्टर रूम, ऑपरेशन थिएटर, जिला होम्योपैथिक कार्यालय, इमरजेंसी व जनरल वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डीएम को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व डिजिटल एक्सरे की व्यवस्था नहीं मिली। इस पर उन्होंने इन सुविधाओं के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजने और अस्पताल में बेवजह घूमने वाले व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश भी दिया। निरीक्षण के समय सीडीओ संजीव कुमार व प्रभारी सीएमएस डॉ. राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।