{"_id":"6033e7178ebc3ee91b5c4d61","slug":"answer-from-five-teachers-and-educators-missing-from-schools-balrampur-news-lko566215830","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों से गायब पांच शिक्षकों व शिक्षामित्रों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों से गायब पांच शिक्षकों व शिक्षामित्रों से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। स्कूल से बिना सूचना के गायब पांच शिक्षकों व शिक्षामित्रों से जवाब तलब किया गया है। सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर संबंधित शिक्षक व शिक्षामित्र के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल विनय मोहन वन ने सोमवार को तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के पांच स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने कड़ी नाराजगी जताई है। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने बताया कि उन्होंने तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय लालपुर लैबुड्डी के शिक्षामित्र विनोद वर्मा, महराजगंज तराई द्वितीय की शिक्षिका प्रियंका राजपूत, आकांक्षा जायसवाल व शिक्षामित्र अब्दुल मन्नान और पाटेश्वरीनगर की इंचार्ज हेडमास्टर श्रुति शुक्ला बिना सूचना के स्कूल के नदारद पाए गए। कंपोजिट विद्यालय कनहरा व प्राथमिक विद्यालय परसपुर में सभी स्टाफ उपस्थित मिले।
विज्ञापन
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने बताया कि किसी शिक्षक-शिक्षिका को परिचय पत्र प्राप्त नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी से परिचय पत्र प्राप्त कर लें। 49 दिनों का कनवर्जन कास्ट बच्चों के खाते में नहीं प्राप्त हुआ है। कई शिक्षकों को शिक्षक डायरी भी प्राप्त नहीं हुई है।
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि सभी स्कूलों के बच्चों को 49 दिन का कनवर्जन कास्ट, बचे हुए शिक्षकों को शिक्षक डायरी हरहाल में तत्काल उपलब्ध कराया जाए।
मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जूनियर हाईस्कूल के अध्यापक टीचिंग प्लान के साथ शिक्षण कार्य करें। एक मार्च से पहले प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षक स्कूल खोलने की तैयारियां कर लें। मिशन प्रेरणा लक्ष्य की प्राप्ति करते हुए शासन के मंशानुरुप स्कूलों को प्रेरक विद्यालय बनाएं।