{"_id":"642c660d7666160bfc02d90b","slug":"another-found-corona-infected-balrampur-news-c-13-1-166018-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एक और मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एक और मिला कोरोना संक्रमित
Tue, 04 Apr 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। सप्ताह भर में मंगलवार को एक और महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। मरीज को होम क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य टीम को मौके पर भेजकर फीडबैक लेने को कहा गया है।
शहर के सिविल लाइंस मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की सर्पोटिंग यूनिट में कार्यरत एक महिला कर्मचारी को दो दिनों से सर्दी व जुकाम की समस्या थी। इस पर चिकित्सकों ने उसे कोरोना की जांच कराने की सलाह दी। मंगलवार की शाम उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि पॉजिटिव मिली महिला को होम क्वारंटीन किया गया है। साथ ही केस हिस्ट्री के बारे में जानकारी ली जा रही है। इसके आधार पर अन्य लोगों की भी जांच कराई जाएगी। इससे पहले गैसड़ी में एक व्यक्ति चार दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है। उसके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। उधर, मंगलवार को कोविड के 416 सैंपल की जांच हुई। इसमें 186 सैंपल की जांच आरटीपीसीआर व 234 सैंपल का टेस्ट एंटीजन के माध्यम से हुआ। एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
जांच में बिजली बनी बाधा
बीएसएल-2 लैब में 31 जनवरी को इनवर्टर सहित अन्य उपकरण चोरी हो गए थे। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा इसका प्रबंध नहीं किया। ऐसे में कोरोना की जांच सिर्फ बिजली के भरोसे है। नॉन मेडिकल साइंटिस्ट अर्थनाथ दुबे बताते हैं कि मशीन में 45 मिनट का बैकप है। इसके बाद जांच प्रक्रिया के बीच में ही मशीन बंद हो जाती है। इससे समस्या आती है। बताया कि उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि व्यवस्था की जा रही है।