{"_id":"673b7ea6898138afc204fc07","slug":"another-arrested-in-the-case-of-murder-and-theft-of-former-jeeps-balrampur-news-c-99-1-brp1002-117272-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पूर्व जिपंस की हत्या व चोरी के मामले में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पूर्व जिपंस की हत्या व चोरी के मामले में एक और गिरफ्तार
Mon, 18 Nov 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। महाराजगंज तराई के सुदर्शनजोत निबोरिया गांव में मंगलवार की रात पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज सिंह की हत्या करके चोरी की वारदात को अंजाम देने में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस वारदात में शामिल तीसरे आरोपी व चोरी के जेवरात खरीदने वाले सोनार की तलाश कर रही है। इसके लिए सीतापुर पुलिस से संपर्क साधा गया है।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सीतापुर जिले के हिस्ट्रीशीटर तंबौर थाने के कोलगढ़ निवासी बच्छराज चौहान को रविवार की शाम पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था। वारदात में शामिल रहे तंबौर थाने के औरी साईपुर निवासी राज कुमार को सोमवार को बहराइच के आसाम चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। राज कुमार अभी 23 अक्तूबर को सिद्धार्थनगर जेल से रिहा हुआ है। बताया कि महराजगंज तराई में हुई वारदात को तीन लोगों ने अंजाम दिया था। इसमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। वहीं, चोरी गए जेवरात को खरीदने वाले सीतापुर के सोनार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस काम कर रही है। इस मामले में सीतापुर पुलिस से संपर्क साधा गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
यह हुई बरामदगी
एसपी के मुताबिक बच्छराज के पास से पुलिस ने कार व अवैध तमंचा बरामद किया है। राज कुमार के पास से करीब 17 हजार रुपये मिले हैँ। पकड़े गए मुख्य आरोपी बच्छराज पर लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर समेत आसपास के जिलों में गैंगस्टर, शस्त्र अधिनियम, चोरी व मादक पदार्थ अधिनियम में 23 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दूसरे आरोपी राजकुमार पर 20 मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
इनसेट
इस तरह करते हैं वारदात
- पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरी की वारदात करने वाले गिरोह का सरगना बच्छराज है। बताया कि तीन लोग एक साथ रहते हैं। कार से घूमते हैं, फिर रेकी करके वारदात को अंजाम देते हैं। मुख्य मार्ग के निकट के गांवों में स्थित घरों को निशाना बनाते हैं। बच्छराज व उसका एक साथी अंदर जाकर चोरी करते हैं, जबकि राज कुमार गाड़ी चलाने के साथ ही निगरानी करता है।
शोर करने के डर से की थी हत्या
पकड़े गए बच्छराज ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात दशरथ सिंह के घर में सीढ़ी के रास्ते से अंदर घुसने पर अन्य कमरों के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी। मकान के अंदर जाने पर एक महिला कमरे में सो रही थी। वहां पर जब आलमारी तोड़कर गहने व रुपये निकाल रहे थे तभी महिला की नींद खुल गई। शोर करने के डर से बेड पर रखे तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।
71 हजार में बेचा जेवरात
महराजगंज तराई में हत्या के बाद चोरी किए गए जेवरात को चोरों ने तंबौर के एक सोनार को 71 हजार रुपये में बेचा। इससे मिली राशि में से 35 हजार रुपये बच्छराज को मिले। जबकि राजकुमार व एक अन्य को 18-18 हजार रुपये मिले थे। चोरी के दौरान मिली 62 हजार रुपये की नकदी को भी तीनों ने आपस में बांट लिया।