फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Annual celebration of Vatsalya Public School of Balrampur

Balrampur News: बम बम भोले मस्ती में डोले...

Sun, 19 Mar 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 19 Mar 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Annual celebration of Vatsalya Public School of Balrampur
बलरामपुर के वात्सल्य पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।-संवाद
बलरामपुर। वात्सल्य पब्लिक स्कूल एवं वात्सल्य इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार देर शाम धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने नाटक के माध्यम से लोगों को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया। विद्यालय प्रबंध समिति की तरफ से प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने दीप जलाकर किया। आद्या शुक्ला, तेज प्रताप, प्रिंस, रीतेश व अभिनंदन ने ओ माई फ्रेंड गणेशा...गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत कराई। माही पांडेय, नाजरीन व माही गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। बम बम भोले मस्ती में डोले... गीत पर रुद्र प्रताप कश्यप, अवी रावत, ओजस व नित्यांश मणि शुक्ल ने समूह नृत्य कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

अरिहंत शुक्ल, योगेंद्र तिवारी, साजन, अभय मिश्र व अंशु वर्मा ने शिव तांडव स्तोत्रम का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। मिले सुर मेरा तुम्हारा कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों की सभ्यता एवं संस्कृति का प्रदर्शन स्वाति शुक्ला, दृष्टि, निहारिका, सौम्या ,प्रीति शुक्ला व रीत जायसवाल ने किया। योद्धा बन गई मैं... कार्यक्रम द्वारा सृष्टि, दृष्टि, माधवी व अंशिका ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगीलो मारो ढोलना राजस्थानी गीत गाकर निहारिका, स्वाति, मनीषा व रीत ने समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नृत्य नाटिका का प्रदर्शन कर माधुरी यादव, अंशिका पांडेय, आस्था सिंह, आंचल व नैंसी ने बालिका शिक्षा तथा निहारिका, सृष्टि, दृष्टि व सौम्या ने बालश्रम के प्रति लोगों को जागरूक किया।

मुख्य अतिथि ने प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र प्रसाद शुक्ल, शिखा सिंह, मनीषा सिंह, आताइना खातून, साइमा वसी, नफीसा, अमिता पांडेय, आराधना दुबे, संध्या शुक्ला व संध्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed