{"_id":"6ad8f30ee170facf73080064","slug":"an-engaging-method-of-teaching-using-tlm-teaching-learning-material-was-demonstrated-during-the-cluster-teacher-meeting-balrampur-news-c-99-1-slko1018-156700-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: संकुल शिक्षक बैठक में टीएलएम से पढ़ाने का बताया रोचक तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: संकुल शिक्षक बैठक में टीएलएम से पढ़ाने का बताया रोचक तरीका
Wed, 21 Oct 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय ऐलहवा में बुधवार को संकुल शिक्षक बैठक आयोजित की गई। इसमें शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने, शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के उपयोग और विभागीय पोर्टल पर सूचनाएं समय से अपडेट करने पर चर्चा हुई।
बैठक में कंपोजिट विद्यालय सिंगाही की शिक्षिका प्रीत डांगर ने टीएलएम के माध्यम से हिंदी व्याकरण के विभिन्न विराम चिह्नों को रोचक ढंग से पढ़ाने का तरीका प्रस्तुत किया। उन्होंने अर्धविराम, पूर्ण विराम, फुल स्टॉप और प्रश्नवाचक चिह्न आदि को बच्चों को आसानी से समझाने के लिए शिक्षण सामग्री के उपयोग का प्रदर्शन किया। इससे शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण के नए तरीके जानने का अवसर मिला।
संकुल शिक्षक देवेंद्र तिवारी ने कैचअप प्रोग्राम के उद्देश्य और विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए इसके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। वहीं, संकुल शिक्षक बृजेश टंडन ने यू-डायस और विद्यांजलि कार्यक्रम के बारे में बताते हुए संबंधित पोर्टल पर आवश्यक सूचनाएं समय से अपडेट करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
बैठक में शिक्षकों ने शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने, बच्चों की सीखने की क्षमता विकसित करने और विभागीय निर्देशों का समयबद्ध पालन करने पर जोर दिया। इस दौरान स्वर्णलता गुप्ता, दीक्षा शुक्ला, गीता मौर्य, केदारनाथ टंडन, अशोक पांडेय, गुंजन गुप्ता, प्रज्ञा मिश्रा और जाहिदा बेगम सहित तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका सलमा खान का भव्य स्वागत
बलरामपुर। राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका सलमा खान का नगर संसाधन केंद्र में आयोजित संकुल शिक्षक बैठक में पहली बार पहुंचने पर स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान शिक्षक अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि सलमा खान ने अपने परिश्रम, लगन और शैक्षिक नवाचारों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। राज्य स्तर पर सम्मानित होना पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। उनके प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
शिक्षक आलोक मणि पांडेय ने सलमा खान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके शिक्षण कार्य से विद्यालय के साथ ही पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है। एसआरजी प्रतिमा सिंह ने कहा कि सलमा खान जैसी समर्पित शिक्षिकाएं शिक्षा विभाग की रीढ़ हैं। उनका योगदान अन्य शिक्षकों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
सलमा खान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में नगर कार्यालय के सभी कर्मचारी और शिक्षकगण मौजूद रहे।