{"_id":"65395e59369e19a04503126a","slug":"amrit-kalash-filled-with-soil-will-go-to-delhi-on-28th-balrampur-news-c-99-1-brp1003-3965-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 28 को दिल्ली जाएगा मिट्टी से भरा अमृत कलश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 28 को दिल्ली जाएगा मिट्टी से भरा अमृत कलश
Wed, 25 Oct 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में एकत्र किए गए मिट्टी से भरे कलश को 28 अक्तूबर को दिल्ली भेजा जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके चलते ही 26 अक्तूबर को विकास भवन में जिला स्तरीय कलश एकत्रीकरण के मौके पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। इसमें जिले के 96 वार्डों व 793 ग्राम पंचायतों के मिट्टी व अक्षत से भरे कलश को एकत्र किया जाएगा।
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बीते तीन माह से जिले भर में कलश में मिट्टी एकत्र किया गया। नगर निकाय व ब्लॉक के कर्मचारियों ने घर-घर लोगों से मिट्टी व अक्षत अमृत कलश में एकत्र किया। अब कलश को दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने विकास भवन में भव्य तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। पांचों नगर निकायों के ईओ व विकासखंडों के बीडीओ गाजे-बाजे के साथ विकास भवन में कलश पहुंचाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच जिला स्तर पर कलश एकत्रीकरण किया जाएगा।
जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नौ ब्लॉक व पांच नगर निकायों से कुल 14 कलश दिल्ली भेजा जाएगा। नेहरू युवा केंद्र के 14 स्वयंसेवी कलश लेकर दिल्ली जाएंगे।