फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ambulance

एंबुलेंस कर्मियों ने नई कंपनी में समायोजन को सौंपा ज्ञापन

Thu, 08 Jul 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ambulance
बलरामपुर। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों के संबंध में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एंबुलेंस कर्मियों को नई कंपनी में समायोजित किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने अन्य पदाधिकारियों के साथ बीते दिन कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि एंबुलेंस कर्मी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने एंबुलेंस का ठेका नई कंपनी को दे दिया है। कंपनी नए कर्मचारियों की भर्ती कर रही है ऐसे में पहले से कार्यरत संविदाकर्मियों पर बेरोजगारी का खतरा मंडराने लगा है। इन लोगों ने मांग किया है कि वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मियों को नई कंपनी में समायोजित किया जाए ताकि वह बेरोजगार होने से बच जाएं। ज्ञापन सौंपते समय संघ के जिला संगठन मंत्री सूरज पांडेय व जिला संयोजक आदर्श शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed