फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ambulance and roadways bus collide, two health workers injured

Balrampur News: एंबुलेंस और रोडवेज बस में टक्कर, दो स्वास्थ्यकर्मी घायल

Sat, 10 May 2025 08:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
Ambulance and roadways bus collide, two health workers injured
बलरामपुर के मटेहना गांव के पास घटना में क्षतिग्रस्त हुआ एंबुलेंस।-संवाद
गैसड़ी/बलरामपुर। तुलसीपुर-गैसड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटेहना व बसंतपुर गांव के बीच शनिवार की भोर चार बजे एबुलेंस और बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। सड़क हादसे में एंबुलेंस में मौजूद दो स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया। रोडवेज बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से बलरामपुर होते हुए तुलसीपुर से बढ़नी जा रही थी। सीएचसी गैसड़ी से मरीज को लेने आ रही एंबुलेंस की राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मटेहना बसंतपुर के बीच रोडवेज बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। एंबुलेंस के चालक अजीत कुमार यादव (30) निवासी लौकिहा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती और सह चालक आलोक कुमार शुक्ल (29) निवासी मझौवा त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षतिग्रस्त एंबुलेंस में फंसे चालक को दरवाजा काटकर बाहर निकला गया। प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली बलजीत कुमार राव ने बताया कि रोडवेज बस व एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

रोडवेज चालक ने दिखाई समझदारी
एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि बढ़नी जा रही रोडवेज बस के चालक बृजेश भारती ने समझदारी दिखाई। सामने से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस को देखकर चालक ने अपनी साइड पर बस रोक दिया। तभी एंबुलेंस आकर बस से भिड़ गई। परिचालक राजेश कुमार ने बताया कि बस में 18 सवारियां बैठी थीं, सभी सुरक्षित हैं। दूसरी बस से यात्रियों को बढ़नी पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed