फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Allegation of corruption against BSA, complaint to Chief Minister

बीएसए के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप, मुख्यमंत्री से की शिकायत

Tue, 23 Nov 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Allegation of corruption against BSA, complaint to Chief Minister
बलरामपुर। शासनादेश की अवहेलना करते हुए मनमानी तरीके से जिले में शिक्षकों का तबादला किया जा रहा है। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व उनके कार्यालय के खिलाफ भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्र ने कहा है कि शासन की तरफ से 04 नवंबर 2019 को शिक्षा निदेशक (बेसिक) को जारी पत्र में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के संबद्धिकरण न किये जाने के संबंध में आदेश निर्गत किया गया था।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में संबद्ध शिक्षकों को कार्य मुक्त करने के सम्बंध में आदेश भी जारी किया गया था। इसके बावजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलरामपुर ने शासन व उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करते हुए संबद्ध शिक्षकों का संबद्धिकरण निरस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोई भी शिक्षक संबद्ध न होने का प्रमाण पत्र भी शासन व उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर गुमराह करने का प्रयास किया गया है। वर्तमान समय में आर्थिक लाभ के लिए शिक्षकों का संबद्धिकरण बीएसए व उनके कार्यालय की तरफ से किया जा रहा है। इससे पूर्व भी संगठन व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने मामले की जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed