{"_id":"6056371a8ebc3eda731b9ac4","slug":"all-round-development-of-the-district-in-four-years-balrampur-news-lko5705707146","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल में जिले का हुआ चहुंमुखी विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल में जिले का हुआ चहुंमुखी विकास
विज्ञापन
बलरामपुर। चार साल बेमिसाल कार्यक्रम की जिले में शनिवार को धूम रही। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम कर आम जनता को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। चारों विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास पुस्तिका का विमोचन किया। समारोह में शिलान्यास व लोकार्पण भी किया गया और लोगों को लाइव प्रसारण दिखाकर विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
सदर तहसील सभागार में विधायक पल्टूराम ने बतौर मुख्य अतिथि अपने क्षेत्र के विकास पुस्तिका का विमोचन किया साथ ही विकास कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया गया।
सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चार साल में जिस तरह से प्रदेश व जिले का विकास कराया है ऐसा आजादी के 70 सालों में नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां लोगों को दिखाई पड़ रही है। लोग अच्छी सड़क, पूरे समय तक बिजली, शुद्ध पानी और सरकारी संसाधनों का भरपूर सदुपयोग कर रहे है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन
उतरौला तहसील सभागार में विधायक राम प्रताप वर्मा ने शिलान्यास और लोकार्पण किया। क्षेत्र के विकास पुस्तिका का विमोचन करते हुए कहा कि लोगों को गड्ढों पर यात्रा करने से प्रदेश की योगी सरकार ने मुक्ति दिला दी है।
विधायक ने पलीहरनाथ मंदिर के जीर्णोद्घार कार्य का शिलान्यास किया। मिशन शक्ति में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आठ महिला कर्मचारियों व स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को उतरौला विधायक ने सम्मानित किया।
मिशन प्रेरणा में उत्कृष्ट करने वाले 17 शिक्षक भी विधायक के हाथों सम्मानित हुए। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सीओ आरआर सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, महेश वर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार यादव, राम सजीवन तिवारी, निरंकार, नवीन जायसवाल, राकेश गुप्ता व फणींद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
तुलसीपुर तहसील सभागार में विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने क्षेत्र के विकास पुस्तिका का विमोचन किया और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए चार साल तक भाजपा शासन काल में जो प्रयास हुआ है वह कभी नहीं हुआ है।
गैसड़ी ब्लॉक सभागार में चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार शैलू ने क्षेत्र के विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर बीडीओ सुमित कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि दयाराम प्रजापति, विनय प्रकाश त्रिपाठी, सरदार परमजीत सिंह पम्मी, जगदंबा ठाकुर, राजेेंद्र प्रसाद ओझा, विजय कुमार गुप्ता व मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।