फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   All of us vote will make democracy strong

हम सभी का वोट लोकतंत्र को बनाएगा मजबूत

Tue, 23 Nov 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
All of us vote will make democracy strong
बलरामपुर। हम सभी का वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाएगा। मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले वोटर बनना जरुरी है। वोटर बनाने के लिए जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर नवंबर माह के दौरान विभिन्न तिथियों में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने जिले के लोगों से वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने की अपील की है। एमएलके महाविद्यालय में वोटर बनाने का अभियान मंगलवार को शुरु कर दिया गया है। सभी छात्र-छात्राओं से प्रारुप-छह भरवाए गए हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय ने अभियान का आगाज करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान करना हमारा कर्तव्य व अधिकार है। मतदाता बनकर हमें राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एमएलके पीजी कालेज के छात्र-छात्राओं को वोटर बनाने के लिए अभियान शुरु किया गया है। एक से 30 नवंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। प्राचार्य ने 18 साल की आयु पूरा करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता फार्म भरने के प्रेरित किया।
स्वीप कोआर्डीनेटर व राष्ट्रीय सेवा योजना के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव रंजन श्रीवास्तव ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील किया कि जिन्होंने एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है वह मतदाता अवश्य बने।

कार्यक्रमाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. आशीष कुमार लाल, राम रहीस, सांस्कृतिक निदेशिका डॉ. अनामिका सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र चौहान, स्वयं सेवक ऋषभ व प्रभाकर आदि ने सभी छात्र-छात्राओं का वोटर बनने के लिए प्रेरित किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम राम अभिलाष ने बताया कि 27 नवंबर को जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर सभी बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का विशेष अभियान सफल बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed