फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Alarm will sound if the driver takes a nap in the bus

Balrampur News: बस में चालक के झपकी आने पर बजेगा अलार्म

Tue, 04 Feb 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 04 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Alarm will sound if the driver takes a nap in the bus
बलरामपुर। परिवहन विभाग ने लंबी रूट की बसों में ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण होने वाले हादसों से बचाने की पहल शुरू की है। इसके लिए परिवहन निगम अपनी बसों में अब एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगाएगा। बसों में यह डिवाइस लग जाने से चालक को झपकी आती ही अलार्म बज उठेगा। जिन बसों में यह अलार्म पहले से लगा है, उसका भी परीक्षण होगा।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो में 87 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें से 47 बसें लखनऊ, कानपुर व दिल्ली सहित अन्य लंबी रूटों पर संचालित हो रही है। लंबी रूट पर संचालित इन बसों में एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगाए जा रहे हैं। एंटी स्लीपिंग डिवाइस लग जाने से चालक को नींद या झपकी आने पर सेंसर युक्त डिवाइस से अलार्म बजेगा। ऐसे में काफी हद तक बस को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया जा सकेगा। एंटी स्लीपिंग डिवाइस बस चालक के सीट के सामने लगेगी। बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि कुछ बसों में एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगाने का कार्य हो चुका है। जिन बसों में अलार्म लगा है, उन्हें ठीक रखने के निर्देश चालक और परिचालकों को दिए गए हैं। चेतावनी के बाद भी अलार्म खराब मिलने पर संबंधित बस के चालकों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed