फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ahalya was saved as soon as the dust of Lord Shri Ram's feet touched her

Balrampur News: प्रभु श्रीराम का चरण रज लगते ही अहिल्या का हुआ उद्धार

Sun, 06 Oct 2024 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Ahalya was saved as soon as the dust of Lord Shri Ram's feet touched her
बलरामपुर के सिटी पैलेस के पास श्रीराम लीला का मंचन करते कलाकार।-स्रोत: आयोजक
बलरामपुर। श्रीश्री 108 सत्य प्रचारिणी रामलीला समिति की तरफ से सिटी पैलेस रोड पर स्थित मैदान में रामलीला का मंचन चल रहा है। रामलीला के तीसरे दिन ताड़का वध व अहिल्या उद्धार का मंचन देखकर भक्त भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

ऋषि विश्वामित्र असुरों से अपने धार्मिक अनुष्ठानों की रक्षा के लिए अयोध्या पहुंचकर राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांगते हैं। ऋषि के अनुरोध पर राजा दशरथ अपने दोनों पुत्रों को साथ ले जाने के लिए अनुमति देते हैं। मार्ग पर जाते हुए राक्षसी ताड़का राम और लक्ष्मण पर हमला करती है। विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम एक ही वाण से ताड़का का वध कर देते हैं। इसके बाद आश्रम में ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा करते हुए राम और लक्ष्मण सुबाहू सहित कई असुरों का संहार करते हैं। इसी बीच ऋषि विश्वामित्र को राजा जनक सीता स्वयंवर का निमंत्रण भेजते हैं। निमंत्रण मिलने पर विश्वामित्र राम व लक्ष्मण के साथ जनकपुरी के लिए प्रस्थान करते हैं। रास्ते में प्रभु श्रीराम एक शिला (पत्थर) को देखते हैं। भगवान राम का चरण रज लगते ही पत्थर महिला के रूप में परिवर्तित हो जाता है। इस तरह प्रभु श्रीराम अहिल्या का उद्धार करते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह सादुल्लाहनगर बाजार में श्री आदर्श रामलीला समिति की तरफ से भी शनिवार की रात ताड़का वध का मंचन किया गया। अयोध्या धाम से आए कलाकारों ने ताड़का वध का मंचन करके सभी को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी, दीपचंद जायसवाल, विष्णु गुप्त, कल्लूराम गुप्ता, दिनेश गुप्त, रामबहोर वर्मा, निलेश गुप्त व संतोष गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed