फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   After the university, now the curriculum has also changed, students are in dilemma

Balrampur News: विश्वविद्यालय के बाद अब पाठ्यक्रम भी बदला, दुविधा में विद्यार्थी

Sat, 15 Mar 2025 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
After the university, now the curriculum has also changed, students are in dilemma
बलरामपुर। जिले के महाविद्यालयों की मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय से संबद्धता से विद्यार्थियों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। महाविद्यालयों की संबद्धता सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से बदलकर मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय करने के साथ ही पाठ्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। इसको लेकर विद्यार्थियों में दुविधा की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले में संचालित महाविद्यालय इस समय सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध है। महाविद्यालयों में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के अनुसार ही पाठ्यक्रम संचालित है। महाविद्यालयों में विषय सेमेस्टर की परीक्षाएं इसी पाठ्यक्रम के अनुसार हुई हैं। मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय की तरफ से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने की घोषणा कर दी गई है। इसके अलावा मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम लागू करने की बात कही है। इसको लेकर एमएलके महाविद्यालय में सूचना भी चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम बदलने की सूचना चस्पा होने के बाद विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर दुविधा की स्थिति पैदा हो गई है। एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने सभी विभागाध्यक्षों को परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाने की बात कही है। इस संबंध में उन्होंने विभागाध्यक्षों को पत्र भी जारी किया है। एमएलएके महाविद्यालय के एमएससी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी मंजय कुमार, प्रिया पटेल, संतोष चतुर्वेदी, महंत गौतम व राम मोहन ने बताया कि बीच में पाठ्यक्रम बदलने से पढ़ाई में दिक्कत होगी। विद्यार्थियों के हित में विश्वविद्यालय व पाठ्यक्रम दोनों में बदलाव नहीं होना चाहिए। अगर विश्वविद्यालय व पाठ्यक्रम बदलने का आदेश वापस नहीं लिया जाता है तो विद्यार्थी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों के हित में है परिवर्तन, तैयारी का है पर्याप्त समय
मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि स्नातक चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर और परास्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम के अनुसार होगी। जबकि परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम के आधार पर कराई जाएगी। विद्यार्थियों के पास पर्याप्त समय है, वह तैयारी करें। परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed