{"_id":"66f68f6a4d500e4694077ae4","slug":"after-the-jam-the-route-diversion-was-remembered-balrampur-news-c-99-1-brp1002-114995-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जाम लगने के बाद आई रूट डायवर्जन की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जाम लगने के बाद आई रूट डायवर्जन की याद
विज्ञापन
बलरामपुर के गन्ना दफ्तर के पास लगे जाम में फंसे वाहन।-संवाद
बलरामपुर। वीर विनय चौराहे से संतोषी माता मंदिर चौराहे के बीच गोंडा रोड पर जाम लगने से बृहस्पतिवार को लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगने के बाद यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया। इसके बाद लोगों को राहत मिल सकी।
बृहस्पतिवार को गन्ना दफ्तर में डेलीगेट पद के लिए नामांकन होना था। नामांकन के कारण सुबह से ही लोगों की भीड़ आने लगी। ऐसे में सड़क किनारे ही दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसके कारण गोंडा रोड पर जाम लग गया, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गोंडा से तुलसीपुर जा रहे राम कुमार का कहना था कि संतोषी माता मंदिर से वीर विनय चौराहे के मध्य करीब एक किलोमीटर की दूरी है, इसे पार करने में 15 मिनट लग गए। अखिलेश सिंह का कहना था कि जाम लगने के कारण काफी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हुई।
यही नहीं, संतोषी माता मंदिर व झारखंडी क्रॉसिंग पर ट्रेनों के आवागमन के कारण कई बार जाम की स्थिति बनी। जाम के कारण राहगीरों को काफी दिक्कत हुई।
0
वाहनों को डायवर्ट कर दूर की गई समस्या
यातायात प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि नामांकन होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसको देखते हुए गोंडा रोड की तरफ से आने वाले सभी बड़े वाहन को संतोषी माता मंदिर से डायवर्ट किया गया। बहराइच और तुलसीपुर जाने वाले वाहनों को वीर विनय चौराहे से निकाला गया। तुलसीपुर की तरफ से आने वाले बड़े वाहन जिन्हें गोंडा जाना था, उनको वीर विनय चौराहे की तरफ से संतोषी माता मंदिर होते हुए गोंडा की तरफ भेजा गया।