{"_id":"64a3091f766c6210cd017ee1","slug":"after-the-flood-the-erosion-started-the-crisis-on-the-existence-of-farm-and-house-balrampur-news-c-99-1-slko1018-770-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाढ़ के बाद अब कटान शुरू, खेत व मकान के अस्तित्व पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाढ़ के बाद अब कटान शुरू, खेत व मकान के अस्तित्व पर संकट
Mon, 03 Jul 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के तिलकहना पेट्रोल पंप के पुल का क्षतिग्रस्त एप्रोच मार्ग।
उतरौला/पचपेड़वा/महराजगंज तराई। पहाड़ी नालों में आया उफान थमने के बाद अब कटान की समस्या बढ़ गई है। भारी बारिश व राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से भड़रिया तटबंध भी कटने लगा है। कटान के चलते कई किसानों के खेत व ग्रामीणों के मकान के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
बाढ़ की विभीषिका से गांवों को बचाने के लिए दो साल पहले भड़रिया तटबंध पर बांबू कैरट व रेत भरी बोरी लगाकर लगवाया गया था। दो दिनों तक हुई लगातार बारिश के बाद राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से भड़रिया तटबंध विरदा बनियाभारी गांव के पास कटने लगा है। यही नहीं अवधराम, बुधराम, आफाक अहमद, अतीक अहमद, अशोक कुमार, अंसार अहमद, सालिकराम, बजरंगी, अली बहादुर, मुस्ताक व अली जरार का लगभग 50 बीघा खेत व शादाब अहमद का मकान भी राप्ती नदी की कटान के जद में है। इन लोगों का कहना है कि यदि भड़रिया तटबंध की कटान को रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया गया तो गांव की सैकड़ों बीघा जमीन और कई मकान राप्ती नदी में समा जाएंगे।
महराजगंज तराई क्षेत्र के कई गांवों में अभी भी बाढ़ का पानी फैला हुआ है। ग्राम बरगदही का विद्यालय व पंचायत भवन में पानी भरा हुआ है। साखीरेत गांव में पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
संपर्क मार्ग कटा, ग्रामीणों में आक्रोश
सादुल्लाहनगर। बारिश के चलते सादुल्लाहनगर-भिरवा संपर्क मार्ग कटने से दर्जनों गांव का आवागमन बाधित है। ग्रामीण मदन, रामू, पंकज, मनीष, आलोक, बृजनंदन, नौशाद, इशरार, शादाब, झिनकन, संतराम, राम नरायन, अजमल, अकरम, गफ्फार व मानस तिवारी ने आक्रोश जताते हुए कहा कि सरयू नहर खंड इटवा रजवाहा के चैनल 20920 पर पुलिया का निर्माण होना था। ठेकेदार ने केवल डायवर्जन मार्ग बनाकर छोड़ दिया, जो बारिश में बह गया। इसके चलते संपर्क मार्ग कट गया है। संपर्क मार्ग कटने से भिरवा, भगड़वा, गोपलापुर, कोड़री, मानीगढ़ा, नथईपुर, लौकिया ताहिर, घोरीपुर, नेवादा व नथईपुर आदि गांव का संपर्क कट गया है। ग्रामीणों ने डीएम व विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की है। एसडीओ सरयू नहर खंड दो सूर्य प्रकाश गौड़ ने बताया कि पुलिया का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाएगा। संवाद
एप्रोच कटने से बाधित रहा आवागमन
पचपेड़वा। जूड़ीकुइया-जैतापुर मार्ग पर पुल का एप्रोच कटने से दूसरे दिन भी आवागमन बाधित रहा। क्षेत्रवासी डॉ. मनीष सिंह, रमा सिंह, डॉ. अर्पिता सिंह, मुस्ताक खान, जमाल खान, राजेश व गुड्डू तिवारी आदि ने बताया कि कुछ माह पूर्व तिलकहना पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर पुल का निर्माण कराया गया था। पुल का एप्रोच मार्ग मानक के अनुरूप न बनने से पहली बारिश में ही कट गया। एप्रोच कटने से आवागमन पूरी तरह से ठप है। ऐसे में ब्लॉक मुख्यालय आने के लिए लोगों को छह किलोमीटर की जगह 15 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इन लोगों ने लगातार दूसरे दिन आवागमन ठप होने पर ब्लॉक प्रमुख पचपेड़वा मनोज तिवारी से शिकायत की। ब्लॉक प्रमुख से समस्या का शीघ्र निराकरण कराए जाने की मांग भी की।