{"_id":"6543eddd01ca9a659901b0d4","slug":"after-the-acquisition-the-universitys-land-will-be-deeded-and-then-the-foundation-stone-will-be-laid-balrampur-news-c-99-1-slko1018-4185-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अधिग्रहण बाद होगा विवि की जमीन का बैनामा फिर शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अधिग्रहण बाद होगा विवि की जमीन का बैनामा फिर शिलान्यास
Fri, 03 Nov 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रस्तावित मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकेगी। इसके लिए कोयलरा व गोपालपुर के 206 किसानों से विश्वविद्यालय के लिए अधिग्रहीत होने वाली जमीन का बैनामा रजिस्ट्री दफ्तर में होगा। उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से भूमि खरीद के लिए अनुसचिव स्तरीय अधिकारी को नामित किया गया है। नामित अधिकारी को खरीद कार्य के लिए जिले में नहीं आना पड़ेगा। जमीन खरीद की डीड पर लखनऊ में ही हस्ताक्षर के बाद शिलान्यास कार्यक्रम की तिथि तय होगी।
अधिगृहीत भूमि का बैनामा हो जाने के बाद इसकी पूरी डीड तैयार कर लखनऊ स्थित उच्च शिक्षा विभाग मुख्यालय को भेज दी जाएगी। नामित अनुसचिव यशवंत इस पर हस्ताक्षर कर वापस जिले को अभिलेख में दर्ज कराने के लिए भेज देंगे। इसके साथ ही तहसील स्तर पर विश्वविद्यालय की अधिग्रहीत जमीन को दर्ज किए जाने की प्रक्रिया भी पूरी होगी। विश्वविद्यालय के लिए किसानों से 20.3620 हेक्टेयर भूमि क्रय होनी है। इसके लिए बजट भी मिल चुका है। जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहित किए जाने की रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद बैनामे की प्रक्रिया को भी स्वीकृति मिल चुकी है। बैनामे की प्रक्रिया भी इसी माह पूरी होने की उम्मीद है। खरीद के लिए उच्च शिक्षा विभाग से नामित अधिकारी यशवंत का कहना है कि उन्हें जिले में आने की जरूरत नहीं है। बैनामे की प्रक्रिया वहां पूरी होगी, हस्ताक्षर के लिए उनके फाइल पत्रावाली लखनऊ आएगी।