फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   After measurement, settle land disputes on priority

Balrampur News: पैमाइश के बाद प्राथमिकता पर निपटाएं जमीनी विवाद

Sat, 18 Nov 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 18 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
After measurement, settle land disputes on priority
बलरामपुर। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनों तहसील में करीब सौ शिकायतें दर्ज हुई। इसमें से मात्र 10 शिकायतों का ही निस्तारण मौके पर हो सका। जिलाधिकारी अरविंद सिंह व एसपी केशव कुमार ने सदर तहसील सभागार में पहुंचकर पीड़ितों की परेशानियों को सुना। मौके पर मौजूद लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया कि जमीन विवाद के लंबित मामलों को पैमाइश के बाद प्राथमिकता पर निपटाया जाए।
विज्ञापन

सदर तहसील में पेंशन की शिकायत लेकर पहुंची 70 वर्षीय वृद्ध महिला सुंदरपति ने बताया कि वह कई माह से विधवा पेंशन पाने के लिए भटक रही है। विकास भवन में भी कई बार जा चुकी है, लेकिन उनकी पेंशन नहीं आ रही है। सोनार गांव के चंदन ने बताया कि उसकी पत्नी के नाम उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन है। इस कनेक्शन से किसी दूसरी महिला को गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। लालजोत की गीता ने बताया कि गांव के कुछ दबंग व्यक्ति सार्वजनिक रास्ते की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इससे कई घरों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। डीएम ने मौके पर मौजूद मातहतों को सभी शिकायतों का समयबद्ध स्तर पर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

इसी तरह तुलसीपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने पीड़ियों की शिकायत सुनी। यहां पर 19 प्रार्थना पत्रों में से तीन का निस्तारण मौके पर किया गया। उतरौला तहसील में उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार व तहसीलदार प्रतिमा मौर्य ने शिकायत सुनी। यहां पर कुल प्रस्तुत 31 प्रार्थना पत्रों में से मात्र एक ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed