फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   After inspecting the schools, send the report to the government

स्कूलों का औचक निरीक्षण कर शासन को भेजे रिपोर्ट

Tue, 21 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
After inspecting the schools, send the report to the government
बलरामपुर। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों का नियमित औचक निरीक्षण करके शासन को रिपोर्ट भेजे। बीएसए की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सभी स्कूलों को 14 पैरामीटर पर चाक-चौबंद कराने में कोताही न बरती जाए। बेसिक शिक्षा विभाग के योजनाओं को बेहतर ढंग से संचालित करके गरीब परिवार के छात्र-छात्राओं को समुचित लाभ मुहैया कराए जाएं।
विज्ञापन

यह बातें स्कूल महानिदेशक बेसिक शिक्षा अनामिका सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कही। कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए सरकार ने कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा कार्यालय के वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद बीएसए डॉ. रामचंद्र ने स्कूल महानिदेशक के समक्ष विभागीय योजनाओं के संचालन के बारे में ब्यौरा उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्कूल महानिदेशक ने जिले के मिशन प्रेरणा के प्रभावी क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। मिड डे मील व अभिभावकों के बैंक खातों में ड्रेस, बैग, स्वेटर व जूता-मोजा के खरीदने के लिए भेजी जाने वाली धनराशि के संबंध में फीडिंग की भी समीक्षा की गई।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली स्कूल महानिदेशक की समीक्षा बैठक में डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, फिरोज अहमद, आभा त्रिपाठी, मोहित देव त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव व आशुतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed