फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   After inspecting the hospital, the DM took care of the patients

Balrampur News: अस्पताल का निरीक्षण कर डीएम ने लिया मरीजों का हालचाल

Tue, 13 Jun 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 13 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
After inspecting the hospital, the DM took care of the patients
-बलरामपुर में संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते नवागत डीएम अरविंद कुमार सिंह।
बलरामपुर। नवागत डीएम अरविंद कुमार सिंह ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण करते ही स्वास्थ्य सेवा परखने के लिए सीधे संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंच गए। उन्होंने ओपीडी व प्रसव कक्ष समेत कई वार्डों का निरीक्षण किया। मरीजों का हालचाल लेते हुए अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। डीएम ने बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश सीएमएस डाॅ. प्रवीण कुमार को दिया।
विज्ञापन

अपराह्न एक बजे डीएम संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने ओपीडी व सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण करते हुए स्टाफ से रोजाना होने वाले सिटी स्कैन की संख्या पूछी। पीकू वार्ड पहुंचकर उसमें लगे वेंटीलेटर व ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था देखी। जिलाधिकारी ने डायलिसिस यूनिट व प्रसव कक्ष का निरीक्षण करते हुए मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में उत्तर की तरफ निर्माणाधीन कोविड वार्ड भी देखा।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी निर्माणाधीन सैटेलाइट सेंटर को देखने पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि से शेष बचे कार्य की जानकारी लेते हुए उसे समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, एडीएम प्रदीप कुमार, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार व एसीएमओ डॉ. एके सिंघल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed