{"_id":"665f5fedd1ece3760b070bd4","slug":"after-completing-my-work-in-the-morning-i-sat-down-in-front-of-the-tv-balrampur-news-c-99-1-slko1019-110351-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सुबह काम निपटाकर जम गए टीवी के आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सुबह काम निपटाकर जम गए टीवी के आगे
Wed, 05 Jun 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव का परिणाम जानने के लिए मंगलवार को सुबह से ही घरों व प्रतिष्ठानों में लोग टीवी से चिपके रहे। जो लोग घरों से बाहर निकले वे बाजारों में चाय व पान की दुकान पर पल-पल की जानकारी लेते रहे। दोपहर तक प्रमुख बाजारों व मार्गों पर आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहा।
लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को जब मतगणना का कार्य शुरू हुआ तो लोग स्थिति को जानने के लिए टीवी सेट पर चिपक गए। पूर्वाह्न बाद जो लोग घरों से बाहर निकले वे समय-समय पर चाय व पान की दुकानों पर रुककर अपडेट लेते रहे। ज्यादातर लोगों में श्रावस्ती संसदीय सीट व गैसड़ी विधानसभा सीट की स्थिति के बारे में जानने की उत्सुकता थी।