फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   After 18 years, life consecration could take place in Radha-Krishna temple.

Balrampur News: 18 साल बाद हो सकी राधा-कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

Tue, 23 Jan 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 23 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
After 18 years, life consecration could take place in Radha-Krishna temple.
महदेईया बाजार (बलरामपुर)। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान जिले की ग्राम पंचायत गुमड़ी के राजेंद्रगंज (धर्मराज नगर) स्थित प्राचीन मंदिर में श्री राधा-कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव भी आयोजित हुआ। 18 साल बाद मंदिर का जीर्णोद्धार होने के बाद इन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई।
विज्ञापन

मंदिर का जीर्णोद्धार कराने वाले भाजपा गुमडी मंडल अध्यक्ष राम निवास वर्मा ने बताया कि वर्ष 1995 में स्थानीय ग्राम पंचायत निवासी धर्मराज यादव ने उतरौला गोंडा मार्ग पर स्थित गुमड़ी राजेंद्रगंज (धर्मराज नगर) में मंदिर बनाने का सपना संजो कर इसका शिलान्यास कराया था। कई वर्षों तक लगातार चले प्रयास के बाद भी मंदिर का निर्माण पूरा न हो सका। अयोध्या में श्री राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की घोषणा के बाद फिर से मंदिर के जीर्णोद्धार की कवायद शुरू हुई। इस दौरान रूखी मझारी (पिपरा याकूब) गांव निवासी लालता प्रसाद वर्मा ने श्री राधाकृष्ण की सफेद संगमरमर की मूर्ति भी दान की। मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सोमवार को पूरे विधि विधान से हुआ। आयोजन में शिवराज वर्मा, श्रवण कुमार, पवन कुमार, रामपाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह क्षेत्र के पकड़ी के पास मकसूदपुर तकीवा गांव में भी भगवान राम सीता लक्ष्मण एवं संकट मोचन हनुमान का प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान आचार्य बबलू मिश्रा व पंडित नितेश शास्त्री ने विधि विधान से कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed