फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Advocates will agitate for Munsif Court

Balrampur News: मुंसिफ कोर्ट के लिए आंदोलन करेंगे अधिवक्ता

Fri, 19 Jan 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 19 Jan 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Advocates will agitate for Munsif Court
बलरामपुर। उतरौला में चल रहे मुंसिफ न्यायालय को जिला मुख्यालय पर लाने की मांग तेज हो गई है। जिला बार संघ की बैठक में मुंसिफ न्यायालय को बलरामपुर में लाने के लिए उच्च न्यायालय को पत्र लिखने के साथ ही आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिला बार संघ की बैठक बृहस्पतिवार को रामानंद मिश्र की अध्यक्षता में संघ भवन में हुई। जिला बार संघ महामंत्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार और गैड़ास बुजुर्ग थाने के वादों की सुनवाई जिला मुख्यालय पर ही होनी चाहिए। पारिवारिक मुकदमों की सुनवाई तुलसीपुर ग्रामीण न्यायालय के स्थान पर जिला परिवार न्यायालय में हो। उतरौला में सिर्फ एक ही न्यायालय का संचालन किया जाए। बैठक में अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि वह अपनी मांगों का एक ज्ञापन जिला जज, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के मुख्य व प्रधान न्यायाधीश को भी भेजेंगे। प्रशासनिक न्यायमूर्ति से भी मांग की जाएगी कि तत्काल मुंसिफ न्यायालय को उतरौला से बलरामपुर वापस भेजा जाए। बैठक में सत्यदेव तिवारी, अयाज अहमद, अनिल कुमार शुक्ल, अमित पांडेय व मृगेंद्र उपाध्याय सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed