{"_id":"64baca090db48dd32001e4c9","slug":"admission-date-extended-till-august-5-balrampur-news-c-99-1-brp1001-1276-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पांच अगस्त तक बढ़ाई प्रवेश की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पांच अगस्त तक बढ़ाई प्रवेश की तिथि
Fri, 21 Jul 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में प्रवेश की तिथि पांच अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इंटरमीडिएट पास कर चुके विद्यार्थी अब पांच अगस्त तक काॅलेज में अपना एडमिशन करा सकते हैं। महाविद्यालय में स्नातक व परास्नातक वर्ग के प्रमथ सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन 25 जुलाई से शुरू हो जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाकर पांच अगस्त कर दिया गया है। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए व बीसीए डिपार्टमेंट में अब पांच अगस्त तक प्रवेश लिया जा सकता है। तृतीय व पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि भी पांच अगस्त ही निर्धारित की गई है। छात्र-छात्रा सुबह 10:30 से शाम 04 बजे तक प्रवेश करा सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय के स्नातक और परास्नातक के प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन 25 जुलाई से शुरू हो जाएगा। पढ़ाई के लिए छात्र-छात्रा का महाविद्यालय द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म में आना अनिवार्य है।