फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   admission

4.83 फीसदी बच्चों का दाखिला बना चुनौती

Sun, 29 May 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
admission
बलरामपुर। अप्रैल माह में स्कूल चलो अभियान के दौरान चालू शिक्षा सत्र में जिले के 1979 परिषदीय विद्यालयों में 95.17 फीसदी तक नए बच्चों का दाखिला करा दिया गया है। लेकिन छह से 14 वर्ष तक के 4.83 फीसदी बच्चों का दाखिला कराने की चुनौती पूरी करनी है। शिक्षा क्षेत्र पचपेड़वा में 101.14, उतरौला में 100.53 और श्रीदत्तगंज व गैसड़ी में 100 फीसदी लक्ष्य का आकड़ा पूरा कर लिया गया है। छह शिक्षा क्षेत्रों में बच्चों के दाखिले का प्रतिशत बेहतर है। नए शिक्षा सत्र में कक्षा एक से आठ तक कुल 59,015 बच्चों का दाखिला कराने का लक्ष्य मिला, जिसकी तुलना में अब तक 56,167 बच्चों का दाखिला कराया जा चुका है।
विज्ञापन

शिक्षा सत्र 2022-23 के अप्रैल माह में स्कूल चलो अभियान के दौरान शासन ने बेसिक शिक्षा महकमा को छह से 14 वर्ष की आयु वाले 59,015 नए बच्चों का आकड़ा जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया। जिले के 1979 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 3,34,318 तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा महकमा को सौंपी गई। शिक्षा सत्र 2021-22 में जिले के 1979 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 2,75,303 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने अप्रैल माह में स्कूल चलो अभियान चलाने के साथ डोर-टू-डोर संपर्क करके जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों में 56,167 नए बच्चों को विद्यालयों में दाखिला कराया, जो लक्ष्य का 95.17 फीसदी रहा है। दाखिला कराने वाले नए बच्चों का आधार नंबर के साथ ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर फीड कराया जा रहा है।
विज्ञापन

प्ररेणा पोर्टल पर 26 मई तक नए दाखिला वाले 78.91 फीसदी बच्चों का ब्योरा फीड करा दिया गया है, जिसमें 44,323 बच्चे शामिल हैं। बाकी बचे 21.09 फीसदी के साथ 11,844 बच्चों का आधार नंबर के साथ ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर फीड कराना शेष है। शिक्षा क्षेत्र सदर में 89.83, शिवपुरा में 90.63, तुलसीपुर में 92.37, गैसड़ी में 100, पचपेड़वा में 101.14, श्रीदत्तगंज में 100, उतरौला में 100.53, गैड़ास बुजुर्ग में 95.18, रेहरा बाजार में 93.07 और नगर में 97.39 फीसदी नए बच्चे दाखिल कराए जा चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के दाखिले की अब तक की रिपोर्ट
शिक्षा क्षेत्र-लक्ष्य-नामांकन की संख्या-प्रेरणा पोर्टल पर फीडिंग
सदर-8797-7902-7622
शिवपुरा-9016-8171-6563
तुलसीपुर-8409-7767-6976
गैसड़ी-8572-8572-5192
पचपेड़वा-6752-6829-4782
श्रीदत्तगंज-4255-4255-3602
उतरौला-3574-3593-3563
गैड़ास बुजुर्ग-3465-3298-2337
रेहरा बाजार-5409-5034-3187
नगर क्षेत्र-766-746-499
(नोट:-बच्चों के दाखिले की रिपोर्ट 26 मई तक की है)।
24 शिक्षकों का रोका वेतन
निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों में नए नामांकन व प्रेरणा पोर्टल पर आधार नबर के साथ सभी बच्चों का ब्योरा फीड कराने में लापरवाही बरतने वाले 24 शिक्षकों के खिलाफ दो बीईओ ने वेतन रोकने की रिपोर्ट कार्यालय को भेजी है। बीईओ श्रीदत्तगंज सियाराम ने 19 व बीईओ तुलसीपुर रमेश कुमार ने पांच शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की रिपोर्ट उपलब्ध कराई है। दोनों बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर 24 शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। शिक्षकों को शासन स्तर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन करने का सुझाव दिया गया है। डॉ. रामचंद्र, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed