फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   administration,meeting

20 में टोपी तो 100 रुपये में खरीद सकेंगे गमछा

Sun, 23 Jan 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
administration,meeting
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव 2022 में दावेदार 20 रुपये में टोपी तो 100 रुपये में गमछा खरीद सकेंगे। दावेेदारों को इस बार के विधानसभा चुनाव में 10 हजार रुपये से अधिक खर्च करने के लिए आरटीजीएस अथवा ऑनलाइन सुविधा आयोग ने दी है। सभी दावेेदारों को 40 लाख रुपये तक चुनाव में खर्च करने का मौका दिया गया है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार की बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देेेशों का पालन करने की सलाह दी गई है। विधानसभा चुनाव में निर्धारित धनराशि से अधिक खर्च करने पर आचार संहिता के उल्लंघन का दंश झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बीते दिन बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से विधानसभा चुनाव 2022 में सभी दावेदारों को प्रचार-प्रसार पर खर्च करने के लिए अधिकतम 40 लाख रुपये तक सीमा निर्धारित की गई है। सभी दावेदारों को नामांकन से पहले चुनाव में खर्च करने के लिए अपना अथवा एजेंट के साथ संयुक्त रुप से राष्ट्रीयकृत बैंक/कोआपरेटिव बैंक/डाकघर में अनिवार्य रुप से खाता खोलना होगा। खाते से चुनाव में खर्च किया जाएगा। बैंक खाता राज्य में कहीं भी खोला जा सकता है। 10 हजार रुपये से अधिक खर्च करने वाले सभी दावेदारों को केवल आरटीजीएस अथवा ऑनलाइन माध्यम से करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

निर्वाचन के दौरान दावेदारों को विभिन्न मदों में खर्च करने के लिए दरों को निर्धारण कर दिया गया है। निर्वाचन संबंधी होने वाले खर्च का आकलन तय किए गए दर के अनुसार किया जाएगा। मसलन 20 रुपये में टोपी तो 100 रुपये गमछा खरीद सकेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मद वार निर्धारित दरों की जानकारी विस्तार से दी। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहित अहमद व वरिष्ठ सहायक मुन्ना लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed