फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Administration became careless on the problem of flood victims

बाढ़ पीड़ितों की समस्या पर धृतराष्ट्र बना शासन-प्रशासन

Sat, 28 Aug 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Administration became careless on the problem of flood victims
बलरामपुर। पचपेड़वा ब्लॉक के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से टापू बने हैं। प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की संवेदनाओं के प्रति मूकदर्शक बना है। यदि शीघ्र ही बाढ़ पीड़ितों को मदद न पहुंचाई गई तो सपा आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ सपा नेता डॉ. एसपी यादव ने बताया कि ललभरिया खादर, कोहरगड्डी, मधवानगर खादर, भगवानपुर खादर, करैयाभारी, गौराभारी, सिरसिहवा, परसौना, इमिलिया खादर, लैबुडवा खादर व मल्दा समेत बीते दिनों भारी बारिश व पहाड़ी नदी नालों के उफान से जलप्लावित हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने अभी तक इन गांवों में न तो नाव भेजी है और न ही कोई राहत सामग्री। लोग भूखे रहने को मजबूर है। उन्होंने डीएम से मांग की है कि यदि बाढ़ पीड़ितों को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई तो समाजवादी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के मौसम से पहले करमहना बांध तथा भोजपुर और महरी गांव के पास बाढ़ खंड विभाग द्वारा कराए गए कटान रोधी कार्यों की दो सदस्यीय टीम जांच करेगी। विदित हो कि गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने मुख्यमंत्री तथा जलशक्ति मंत्री से बाढ़ खंड द्वारा कराए गए करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट की जांच कराने की मांग की थी।

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने करमहना, भोजपुर तथा महरी में बाढ़ खंड द्वारा कराए गए कार्यो की जांच के लिए एसडीएम तुलसीपुर विनोद सिंह एवं अधिशासी अभियंता पीब्ल्यूडी निर्माण खंड अनिल कुमार राकेश की टीम गठित की है। टीम को कार्यों की गुणवत्ता, वित्तीय एवं भौतिक प्रगति का सत्यापन कर सात दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed