फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ADM inspected flood protection works at the Kodarighat embankment

Balrampur News: कोडरीघाट तटबंध पर एडीएम ने परखा बाढ़ सुरक्षा कार्य

Sun, 26 Jul 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
ADM inspected flood protection works at the Kodarighat embankment
फोटो-33-बलरामपुर के कोडरीघाट तटबंध पर फ्लड फाइटिंग कार्य का निरीक्षण करती एडीएम ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। संभावित बाढ़ और नदी कटान से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एडीएम ज्योति राय ने रविवार को सदर तहसील क्षेत्र के कोडरीघाट तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने कटान रोकने के लिए चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान एडीएम ने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों से अब तक कराए गए कार्यों की जानकारी ली तथा मौके पर उपलब्ध संसाधनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तटबंध की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नदी के जलस्तर और तटबंध की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए तथा जहां अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की जरूरत हो, वहां तत्काल सामग्री और मानव संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन




एडीएम ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील कटान बिंदुओं की नियमित निगरानी की जा रही है। विभागीय टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का आकलन कर रही हैं और आवश्यकता के अनुसार बाढ़ सुरक्षा कार्य करा रही हैं। उन्होंने किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता बाढ़ खंड अंकित वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed