{"_id":"5da4ad268ebc3e017347830e","slug":"adherence-to-rules-will-curb-road-accidents-balrampur-news-lko486872730","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों के पालन से सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों के पालन से सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने सोमवार को दूसरे सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। परिवहन कार्यालय में वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम कराकर दूसरा सड़क सुरक्षा सप्ताह 20 अक्तूबर तक मनाया जाएगा।
तुलसीपुर विधायक ने कहा कि नियमों के अनुपालन से ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए तमाम प्रयास शुरू किए गए हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयास धरातल पर भी दिखने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर हम सभी लोगों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में जानकारी हासिल करें और उस पर अमल भी करें।
एआरटीओ अरविंद कुमार यादव व यात्री कर अधिकारी प्रेमचंद्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी लोग यातायात नियमों का अनुपालन करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश पाया जा सके। कहा कि जिले भर में प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी लघु फिल्म दिखाकर लोगों को 20 अक्तूबर तक जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में बृजेन्द्र तिवारी व पवन शुक्ल आदि मौजूद रहे।