{"_id":"5fda3ba58ebc3e41d63e5341","slug":"additional-divisional-commissioner-angry-over-negligence-in-development-work-balrampur-news-lko555184667","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में लापरवाही पर बिफरे अपर मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में लापरवाही पर बिफरे अपर मंडलायुक्त
विज्ञापन
बलरामपुर के बड़गौ गांव में चौपाल के दौरान ग्रामीणों से जानकारी लेते अपर मंडलायुक्त राकेश शर्मा।
- फोटो : BALRAMPUR
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। विकास कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर देवीपाटन मंडल के अपर मंडलायुक्त राकेश शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताई है। अपर मंडलायुक्त ने तुलसीपुर ब्लॉक के बड़गौ गांव में चौपाल लगाकर विकास कार्यों की समीक्षा के साथ कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा की। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों से अपर मंडलायुक्त ने योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में जानकारी साझा की गई। अपर मंडलायुक्त ने गांव का भ्रमण कर साफ-सफाई का जायजा लिया और गंदगी पाए जाने पर अफसरों को फटकार लगाई।
बड़गौ गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में अपर मंडलायुक्त ने सबसे पहले सभी योजनाओं व विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा किया। विधवा पेंशन, शौचालय व प्रधानमंत्री आवास योजना सहित ग्रामीणों को दी जाने वाले योजनाओं के बारे में जानकारी ली। स्कूल में विद्यार्थियों को दी जाने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में बीईओ महेन्द्र कुुमार ने अपर मंडलायुक्त विस्तार से बताया। गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को तत्काल भवन हैंडओवर कराने का निर्देश दिया। ग्रामीणों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अपर मंडलायुक्त ने विस्तार से बताया। गांव की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गंदगी पाए जाने पर कड़ी नारजगी जताई और एडीओ पंचायत को गांवों में नियमित साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण की समीक्षा की। पता चला कि एमआईएस फीडिंग की प्रगति बेहद खराब है जिस पर अपर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। ग्रामीण राम विराज व राम प्रसाद आदि ने अपर मंडलायुक्त से गांव में विद्युतीकरण न होने की शिकायत की। बिजली विभाग के जेई को तत्काल समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह, तहसीलदार कृष्ण गोपाल, बीडीओ राजेश कुमार, एडीओ पंचायत केके श्रीवास्तव, सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता व प्रधान बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।