{"_id":"602172e78ebc3e4c7e5fcdde","slug":"additional-commissioner-angry-over-the-appearance-of-dirt-in-tehsil-premises-balrampur-news-lko563864691","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील परिसर में गंदगी पाए जाने पर अपर आयुक्त नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील परिसर में गंदगी पाए जाने पर अपर आयुक्त नाराज
विज्ञापन
बलरामपुर। अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल ने सदर तहसील परिसर में गंदगी दिखने पर कड़ी नाराजगी जताई। अपर आयुक्त ने तहसील में वरासत अभियान की गहन समीक्षा की।
अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल कमलेश कुुमार सिंह ने सोमवार को सदर तहसील परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, तहसीलदार शेख आलमगीर, तहसीलदार न्यायिक नरेंद्र राम व नायब तहसीलदार अंकुर यादव को तहसील परिसर में साफ सफाई व्यवस्था चाक चौबंद कराने का निर्देश दिया।
अपर आयुक्त ने एसडीएम व तहसीलदार न्यायालय के पुराने लंबित वादों की समीक्षा की। वादों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण में अभिलेखों के रख रखाव में गड़बड़ी पाए जाने पर नाराजगी जताई और उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
अपर आयुक्त ने वरासत अभियान की समीक्षा की और कोई भी निर्विवाद वरासत का प्रकरण छूटने न पाए। तहसील परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों को मास्क का प्रयोग कराने के लिए एसडीएम व तहसीलदार को जिम्मा सौंपा। इस अवसर पर सदर तहसील परिसर के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।