{"_id":"607092478ebc3ed8330011ba","slug":"action-will-be-taken-when-shops-are-open-in-weekly-closures-dm-balrampur-news-lko573464853","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी में दुकानें खुली मिलने पर होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी में दुकानें खुली मिलने पर होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड 19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों को एक-एक दिन बंद रखने का निर्णय जिला प्रशासन की तरफ से लिया गया है। साप्ताहिक बंदी में दुकानें खुली मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डीएम श्रुति ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को जारी किए गए निर्देश में कहा है कि कोविड 19 के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को साप्ताहिक बंदी के दौरान पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में मंगलवार को, उतरौला में सोमवार को और नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा में भी सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।
इसके साथ ही रेहरा बाजार में मंगलवार को, श्रीदत्तगंज बाजार में रविवार को, सादुल्लाहनगर, महराजगंज और गैसड़ी बाजार में सोमवार को साप्ताहिक बंदी रखी जाएगी। साप्ताहिक बंदी के दौरान दुकानें खुली पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम के साथ-साथ डीएम ने सभी नगर निकायों के ईओ को भी साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने का निर्देश दिया है।