{"_id":"5ebc0e448ebc3e907517123f","slug":"action-will-be-taken-on-violation-of-lockdown-balrampur-news-lko5214353134","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के उल्लंघन में होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के उल्लंघन में होगी कार्रवाई
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय नगर में बुधवार को पुलिस फोर्स ने पैदल गश्त किया। हॉटस्पॉट एरिया होने के चलते प्रशासन की तरफ से खासी सतर्कता बरती जा रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। तुलसीपुर नगर में पैदल गश्त के दौरान एसपी देवरंजन वर्मा ने नगर के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया।
गश्त का नेतृत्व करते हुए एसपी ने कहा कि कोरोना के बढ़ते क्रम को तोड़ने के लिए सरकार व प्रशासन के साथ-साथ आम जनमानस को भी मदद करने की जरूरत है। सार्वजनिक स्थलों पर जाने से पहले सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मॉस्क का प्रयोग अवश्य करें। सैनिटाइजर का प्रयोग भी लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखेगा।
एसपी ने सभी दुकानदारों को ग्राहकों के लिए हैंडवॉश व सैनिटाइजर रखने का निर्देश दिया। बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान न देने का निर्देश दिया। तुलसीपुर नगर में 400 मीटर के एरिया में फैजान पब्लिक स्कूल को हॉटस्पॉट जोन घोषित किया गया है। इस जोन में लोगों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए एसपी ने पुलिस अफसरों व कर्मियों को कड़े निर्देश दिए। गश्त के दौरान सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर वकील पांडेय, एसआई एसके वर्मा आदि मौजूद रहे।