फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken on negligence in the treatment of corona patients

कोरोना मरीजों के इलाज में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Thu, 03 Sep 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence in the treatment of corona patients
बलरामपुर। डीएम कृष्णा करुणेश ने संयुक्त जिला चिकित्सालय के बर्न यूनिट में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बना लेवल-2 अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि लेवल-2 अस्पताल को पूरी तरह से तैयार करके सुविधाओं से लैस किया जाए। अस्पताल में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिससे लेवल-2 अस्पताल के हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। अस्पताल में अंदर पार्टीशन किया जाए जिससे संक्रमण के फैलाव से बचा जा सके।
विज्ञापन

पर्याप्त स्टाफ को तैनात करें किसी भी समय कोरोना संक्रमित मरीज आ सकते है। मरीजों के भर्ती होने के बाद किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। लेवल-2 अस्पताल के प्रवेश द्वार पर हैंडवॉश व सैनिटाइजर के इंतजाम कराए जाएं। कोविड 19 हेल्पडेस्क बनाई जाए। ड्यूटी करने वाले नसभी मेडिकल व पैरा मेडिकल कर्मी कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कर मरीजों का ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को खाने की व्यवस्था पर सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने डीएम से बताया कि लेवल-2 में भर्ती होने वाले मरीजों का भोजन अस्पताल में बनेगा। डीएम ने भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखने का निर्देश दिया। बिजली की समस्या का निस्तारण भी मौके पर डीएम ने करा दिया। लेवल-2 अस्पताल के संचालन के लिए बेसिक स्टॉफ की तैनाती कर दी गई है।

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर आवश्यकतानुसार स्टॉफ बढ़ाए जाएंगे। लेवल 2 अस्पताल में दो मेडिकल ऑफिसर, एक वार्डब्वाय व एक स्वीपर की तैनाती की गई है। वेंटीलेटर ऑपरेटर भी कार्य करेंगे। डीएम ने ओपीडी से संबंधित दवाओं की उपलब्धता व अन्य जानकारी भी सीएमओ से हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed