{"_id":"610ac8fc8ebc3e88d510122d","slug":"action-will-be-taken-on-negligence-in-the-cases-of-victims-balrampur-news-lko5899163175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िताओं के मामलों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िताओं के मामलों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बलरामपुर। हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही है। कठिन परिश्रम से परिवार के साथ देश का नाम रोशन कर रही है। किसी प्रकार के शोषण के खिलाफ डटकर महिलाएं खड़ी हो। शोषण व हिंसा की सूचना पुलिस को तत्काल दें। पीड़िताओं के मामलों में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह बातें राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बुधवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान सदर ब्लॉक के कोईलिहा ग्राम पंचायत लगी चौपाल को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने चौपाल के माध्यम से महिलाओं का उनके अधिकारों के बारे में बताया। केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय, वन स्टाप सेंटर व कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
अस्पताल में निरीक्षण के समय साफ सफाई पाई गई। कोरोना महामारी के संभावित तीसरी लहर के लिए तैयार किए जा रहे विशेष वार्ड पीकू का निरीक्षण कर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएम डॉ. सुशील कुमार, अपर सीएमओ डॉ. एके सिंघल, सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार व डॉ. रुचि पांडेय आदि उपस्थित रहे।
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कलेक्ट्रेट सभागार में पीड़िताओं की शिकायतें सुनी। आठ महिलाओं ने विभिन्न मामलों से संबंधित जैसे मारपीट, घरेलू सिंह, दहेज व महिला उत्पीड़न के बारे में दर्द सुनाया।
मौके पर मौजूद सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व सीओ सिटी वरुण मिश्र को राज्य महिला आयोग की सदस्य ने निर्देश दिया सभी पीड़िताओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं।