फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken on negligence in respect of lockdown

लॉकडाउन के पालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sun, 18 Apr 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence in respect of lockdown
बलरामपुर। लॉकडाउन के पालन में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। कर्फ्यू के दौरान लोग बेवजह घर से बाहर न निकलें। यह बातें कहते हुए डीएम व एसपी ने रविवार को क्षेत्र भ्रमण कर जिम्मेदारों को चेतावनी दी। डीएम व एसपी के निर्देश पर जिले की सभी कोतवाली व थानों की पुलिस दिन भर लॉकडाउन को सफल बनाने में जुटी रही।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में लागू 35 घंटे के लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने रविवार को नगर व उतरौला कोतवाली क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया। सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

हीलाहवाली पाए जाने पर डीएम व एसपी ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम व एसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पैदल गश्त करें। इस दौरान यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के मिले तो उस पर जुर्माना लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दवा, फल, दूध, डेयरी, सब्जी की दुकानें, रेस्टोरेंट व भोजनालय जैसी बहाल सेवाओं के ग्राहकों व दुकानदारों से भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराएं। कोविड-19 गाइडलाइन के नियमों का उल्लंघन, बिना मास्क के घरों से बाहर निकलने वालों और अनावश्यक रुप से घूमने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
डीएम व एसपी के निर्देश पर जिले के सभी कोतवाली व थानों की पुलिस दिन भर लॉकडाउन को सफल बनाने में जुटी रही। नगर कोतवाल मानवेन्द्र पाठक के नेतृत्व में वीर विनय चौराहा, भगवतीगंज चौराहा व मेजर चौराहा सहित नगर क्षेत्र में पुलिस दिन भर भ्रमण करती रही।

उतरौला एसडीएम डॉ. नागेन्द्र नाथ यादव व सीओ आरआर सिंह ने भी अपने तहसील क्षेत्र के बाजारों का भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया। थाना रेहरा बाजार, सादुल्लाहनगर, गौरा चौराहा, महराजगंज तराई, ललिया, पचपेड़वा, हरैया, कोतवाली देहात, उतरौला, गैसड़ी व जरवा की पुलिस भी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दिन भर गश्त में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed