फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken on negligence in maintenance of records

अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sun, 17 May 2020 08:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence in maintenance of records
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। एसपी ने बीते दिन हरैया थाने का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने श्रावस्ती बार्डर रतनपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान थाने के पुलिस अफसरों व कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। बार्डर पर अफसरों व कर्मियों को मास्क, फेस शील्ड पहनने के साथ-साथ सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने की जिम्मेदारी भी सौंपी।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने हरैया थाने का औचक निरीक्षण करते हुए कहा कि अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही कदापि न बरती जाए। जब अभिलेख सुरक्षित रहेंगे तभी उन्हें जरूरत पड़ने पर पेश किया जा सकता है। ड्यूटी रजिस्टर की जांच करते हुए एसपी ने समयबद्ध तरीके से उपस्थित रहने का निर्देश दिया। पुलिस अफसरों व कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने और थाना परिसर को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए विवेचकों को ब्रीफ किया गया। प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना राजितराम ने एसपी को अभिलेख दिखाए।
विज्ञापन

थाने से चलकर एसपी ने श्रावस्ती बार्डर रतनपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को मास्क, फेस शील्ड पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने की कड़ी नसीहत दी। प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर थाना एमके सिंह ने सरायखास बार्डर पर टेंट लगाकर कुर्सी आदि का इंतजाम कराया। हैंड सैनिटाइजर व जलपान आदि की व्यवस्था कराई। प्रवासियों को घर छोड़ने के लिए वाहनों का इंतजाम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed